हरलाखी(मधुबनी): जनाधिकार पार्टी छात्र परिषद् के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया राज ने प्रेस बयान जारी कर पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए है। प्रिया ने कहा कि आज खिरहर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर टोल के सामूहिक बलात्कार की शिकार पीड़िता न्याय के लिए दर दर भटकने को विवश है, लेकिन हरलाखी के प्रमुख जनप्रतिनिधि व पुलिस आरोपियों को बचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। पीड़िता खुद न्याय के लिए आंदोलन कर रही है। न्यायालय ने आरोपियों की गिरफ्तारी के भी आदेश दे दिए है, लेकिन थानाध्यक्ष वरीय अधिकारी के आदेश का हवाला दे रहे है तो वरीय अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। ऐसे में साफ जाहिर होता है कि पुलिस आरोपियों को बचाने में लगे हुए है। आज हरलाखी में महिला के साथ अन्याय हो रहा है, जिसे देखने वाला कोई नहीं है। हम पीड़िता के हक के प्रति प्रतिबद्ध है और जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक हम दम नहीं लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र नहीं हुई तो हम पुरे ग्रामीण के साथ मिलकर सड़क जाम कर जोरदार आंदोलन कर नारी शक्ति का परिचय देंगे। मौके पर पूर्व मुखिया अनीता देवी, हरिश्चंद्र यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे।
0 comments:
Post a Comment