PropellerAds

49 बोतल नेपाली शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

बेनीपट्टी थाना परिसर में प्रेस वार्ता करते एसडीपीओ पुष्कर कुमार व पुलिस निरीक्षक सह बेनीपट्टी एसएचओ हरेराम साह
बेनीपट्टी: स्थानीय थाना क्षेत्र के उच्चैठ गांव से बेनीपट्टी थाना पुलिस ने 49 बोतल नेपाली शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर उच्चैठ गांव निवासी वरुण राय के घर में थाना पुलिस ने बीती रात 180 एमएल के 12 बोतल नेपाली शराब और 375 एमएल के 37 बोतल नेपाली विदेशी शराब सहित कुल 49 बोतल शराब जब्त की और मौके से गृह स्वामी वरुण राय को भी गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि गृह स्वामी अपने घर में लकड़ी के ढ़ेर में शराब की बोतले छिपाकर रख रखा था और चोरी छिपे शराब का कारोबार करता था. जिसे पुलिस निरीक्षक सह बेनीपट्टी एसएचओ हरेराम साह के नेतृत्व में पहुंची सशस्त्र बलों की टीम ने शराब के साथ कारोबारी को धर दबोचा. वहीं बरामद शराब की सभी बोतलों को पुलिस जब्त कर ली है और आरोपी के खिलाफ मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम के सुसंगत घाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया है. इस संबंध में एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने प्रेस को जानकारी देते हुये बताया कि पुलिस को उक्त आरोपी के बारे में शराब कारोबार में लिप्त रहने की लगातार गोपनीय सूचनायें मिल रही थी. पुलिस पहले से ही आरोपी पर निगरानी रख रही थी और सूचना के आधार मिलते ही घर दबोचा गया. वैसे भी छठ पर्व की आर में शराब कारोबारियों की संल्प्तिता पर पैनी नजर रखी जा रही है. उन्होंने कहा कि शराब सेवन करनेवाले और शराब कारोबार में लिप्त रहनेवाले तत्व किसी भी सूरत में बख्शे नही जायेंगे. राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में मद्य उत्पाद निषेध कानून को सफल बनाने के लिये पुलिस प्रशासन कटिबद्ध है.
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment