PropellerAds

नेताजी चौक पर जाम में घंटो फंसे रहे लोग

फोटो:- साहरघाट के नेताजी चौक पर लगी जाम
मधवापुर: जी हां पिछे हट तो तूं पिछे हट. तूं तूं में में करता हुआ जाम का यह जबरदस्त नजारा मधवापुर प्रखंड अंतर्गत साहरघाट थाना क्षेत्र के नेताजी चौक पर खरना पर्व की शाम महज चंद मिनटों के लिये नही, बल्कि घंटो तक देखने को मिली. जिसमें छठ पर्व मनाने के लिये सपिरवार अपने घर लौट रहे कई गणमान्य लोग बुड़ी तरह जा फसे. तमाम प्रयास के बावजूद भी वे लोग इस जाम से शीघ्र नही निकल सके. दूसरी तरफ चारों तरफ से बेतरतीब गुजर रहे छोटे बड़े वाहन और खरीददारी के लिये बाजार की ओर उमड़े हजारों लोंगो का हूजूम बुधवार को पूरे दिन लगा रहा. एक बार जो इस चौक पर आ गये वे बाहर निकलने के लिए घंटो छटपटाते रहे. बता चलें कि यह नजारा केवल खरना पर्व को लेकर ही नही बल्कि अकसर यहां देखने को मिलता है. यहां की यह रेलमपेल स्थिति इस चौक की नियति सी बनकर रह गयी है. वही दुसरी तरफ छठ पर्व को लेकर केला लदे भारी वाहनो का परिचालन तेज हो गया है जिसके फलस्वरुप यहां बड़े वाहनों का फंसना कोई नयी बात नहीं रही. ऐसा नहीं है कि अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है बल्कि इस जाम का सामना कई अधिकारियों को भी करनी पड़ती है. बावजूद इस समस्या के निदान के लिये कोई जनप्रतिनिधि अथवा अधिकारी ही पहल करना उचित समझते है. स्थानीय दूकानदार महादेव सहनी, बजरंगी भगत, सुशील ठाकुर, मो0 सईम, विरेंद्र ठाकुर, उमा नायक, रंजीत कुमार भगत, अमर यादव व रवींद्र कुमार सहित दर्जनों लोंगो ने बताया कि आये दिन चौक पर इस तरह जाम लगने से दर्जनों दुर्घटनाएं हो चूकी है. खासकर जब से यहां ऑटो रिक्शा का जमावड़ा लगना षुरु हुआ है तब से इस तरह की स्थिति प्रायः बनी ही रहती है.
इस बाबत साहरघाट थानाध्यक्ष प्रेमलाल पासवान ने बताया कि दीपावली व छठ पर्व को लेकर भीड़ अप्रत्याशित ढ़ंग से बढ़ गयी है. जिससे इस तरह की स्थिति कुछ देर के लिए हुई थी पर शीघ्र ही यातायात सुचारु हो गये.


Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment