PropellerAds

शराब पीकर हंगामा मचानेवाला गिरफ्तार

मधवापुर: प्रखंड क्षेत्र के साहरघाट थाना अंतर्गत उतरा गांव से साहरघाट थाना पुलिस ने शराब पीकर हो हंगामा मचानेवाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार गश्ती के दौरान उतरा गांव निवासी रामवृक्ष दास को पुलिस ने हंगामे करते दबोच लिया. इस बाबत एसएचओ प्रेमलाल पासवान ने बताया कि छठ पर्व को लेकर पुलिस चौकस है और आरोपी को गिरफ्तार कर मध निषेध कानून के तहत उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया गया है. किसी भी सूरत में शराब सेवन करनेवाले या शराब कारोबार मि लिप्त रहनेवाले तत्वों का बख्शा नही जायेगा.  
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment