बेनीपट्टी: स्थानीय थाना क्षेत्र के त्रिमुहान गांव निवासी पांच लोगों पर एक लड़की के साथ छेड़खानी करने का मामला साहरघाट थाना में दर्ज कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार उसी गांव निवासी शत्रुघ्न ठाकुर की पुत्री नीलू कुमारी ने गांव के राम हिरदय ठाकुर, राहुल ठाकुर, चंदन ठाकुर, सीमा देवी व यमूनी देवी पर सूने घर का लाभ ले छेड़कानी किये जाने की बात दर्ज प्राथमिकी में आरोपी पक्ष के द्वारा बतायी गयी है. पीड़िता ने दर्ज कराये गये प्राथमिकी में कहा है कि 22 अक्टूबर को उनके माता व पिता बाजार गये हुये थे, इसी दौरान घर के सूनेपन का लाभ ले आरोपी पक्ष के रामहिरदय ठाकुर ने मेरे साथ जबरन छेड़कानी की और नामजद महिला सहित अन्य लोगों ने आरोपी को छेड़कानी करने में मदद दी. वहीं आरोपी पक्ष ने बताया कि नीलू के बड़ी बहन के साथ प्रेम प्रसंग का मामला है. इस बाबत साहरघाट थाना के एसएचओ प्रेमलाल पासवान ने बताया कि पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. वैसे प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग से जूड़ा हुआ प्रतीत होता है.
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)


0 comments:
Post a Comment