बेनीपट्टी: प्रखंड क्षेत्र के साहरघाट स्थित मध्य विद्यालय परिसर में प्रखंड अध्यक्ष के चूनाव को लेकर राजद कार्यकर्ताओं की बैठक पूर्व राजद प्रखंड अध्यक्ष मो. रियासत हूसैन की अध्यक्षता में हुई. जिसमें पर्यवेक्षक धनिकलाल यादव व गणेश सदाय की मौजूदगी में सर्वसम्मति से मधवापुर इकाई के लिये प्रो. उमेश आर्य को प्रखंड अध्यक्ष चूना गया. इस दौरान मौजूद पूर्व विधायक रामाशीष यादव ने कहा कि राजद दशकों से सामाजिक न्याय की पार्टी के रुप में काम करती रही है. पार्टी अपने धर्म निरपेक्षता व सामाजिक न्याय के मूल सिद्धांत के लिये सदैव अपनी लड़ाई जारी रखने के लिये प्रतिबद्ध है. सर्वसम्मति से सभी पंचायतों व प्रखंड अध्यक्ष के चयन पार्टी के लोकतांत्रिक क्रियाकलाप की पारदर्शिता का परिचायक व एकजूटता का साबित करने के लिये पर्याप्त है. आशा है कि सभी कार्यकर्ता नये अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में नई उर्जा के साथ आमजनों के हितों की आवाज बूलंद करने में सक्रियता व कर्मठता से काम करेंगे. वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रो. आर्य ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिस उम्मीद व भरोसे से हमें यह महती जिम्मेदारी सौंपी है, हम पूरी निष्ठा व कर्मठता के साथ कदम से कदम मिलाकर काम करेंगे और पार्टी को नई उचाईयों पर ले जाने का हरसंभव प्रयास करेंगे. मौके पर अवकाश प्राप्त शिक्षक गंगा प्रसाद यादव, मुखिया देवेंद्र प्रसाद यादव, पूर्व मुखिया रामनंदन साहु, बेनीपट्टी के निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार यादव, संतोष कुमार यादव, श्याम यादव, पंकज कुमार, राजकिशोर यादव, शिवचंद्र कुमार, प्रदीप कुमार व मो. कामरान आरिफ सहित अन्य कार्यकर्तागण भी मौजूद थे.
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)


0 comments:
Post a Comment