सकरी (मधुबनी): एक कलयुगी पिता ने अपनी पत्नी से हुई लड़ाई में मासूम को भी नहीं बख्शा। पटक- पटकर उसकी जान ले ली। आरोपी ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना मधुबनी जिले के सकरी थाना क्षेत्र के नवादा गुमती की बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि मनोज शाह मनीगाछी थाना क्षेत्र के राजे गांव का रहने वाला था। मनोज साह अपनी पत्नी पूजा देवी और सात माह के बच्चे मुकेश के साथ दरभंगा इलाज कराने के लिए आया था। रास्ते में किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ जिसके बाद मनोज ने अपने पुत्र मुकेश को रेलवे स्लैप पर पटक दिया। वहीं पत्नी पूजा देवी के गर्दन पर चाकू मारकर फरार हो गया। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को मिली तो वहां पहुंचकर बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक घटना 20 अक्टूबर की बतायी जा रही है। पुलिस मामले की जांच में लग गई है।
साभार : जागरण


0 comments:
Post a Comment