बेनीपट्टी में राजद प्रखंड अध्यक्ष पद के चुनाव में छिड़ा विवाद में दो लोगों ने की अध्यक्ष निर्वाचित होने की दावेदारी
बेनीपट्टी(मधुबनी): प्रखंड क्षेत्र के सुरसरी चंद्रमुखी महिला महाविद्यालय में प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव को ले राजद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. जिसमें कामेश्वर यादव और राजेश यादव दो दो लोगों के द्वारा प्रखंड अध्यक्ष चुने जाने की दावेदारी पेश किये जाने का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड अध्यक्ष पद के लिये चुनाव करवाने हेतु योगेंद्र यादव को बतौर पर्यवेक्षक और पूर्व मुखिया रामनंदन साहू को सहायक पर्यवेक्षक के रुप मे राजद द्वारा प्रतिनियुक्त किया गया था. दोनों की मौजूदगी में तीन कार्यकर्ताओं के द्वारा अध्यक्ष पद की दावेदारी पेश की गयी, जिसमें निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार यादव, अकौर गांव निवासी कामेश्वर यादव और पूर्व जिप सदस्य सह प्रमुख पति कटैया गांव निवासी राजेश यादव शामिल थे. उक्त तीनों के समर्थकों द्वारा अध्यक्ष पद का प्रस्ताव रखा गया. प्रस्ताव की समीक्षा के दौरान निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष विजय यादव ने अपना नाम वापसी लेते हुए कामेश्वर यादव के पक्ष में अपना समर्थन दे दिया. इसके बाद दो गुट में बंट गयी राजद के समर्थकों में तूं तूं में में होने लगी. विवाद के बीच ही कामेश्वर यादव को अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की गयी. फिर दोनों गुटों में विवाद और गहरा गया और दोनों में अपने अपने गट से अध्यक्ष पद की घोषणा कर दी. इस बाबत पूछे जाने पर पर्यवेक्षक योगेंद्र यादव ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिये कामेश्वर यादव चुने गये हैं और सब कुछ सम्पन्न होने के बाद राजेश यादव के द्वारा जबरन एक कागज पर हमसे बलपूर्वक हस्ताक्षर करवा लिये, जबकि हम लोगों ने कामेश्वर यादव के चुने जाने संबंधित कागजात पर हस्ताक्षर किया था. कामेश्वर यादव के कागजात पर मेरे अलावे सहायक पर्यवेक्षक रामनंदन साहू का भी हस्ताक्षर है पर राजेश यादव पर जबरन कराये गये केवल मेरा ही हस्ताक्षर है. उधर सूत्रों की मानें तो चुनाव को ले विवाद इतना गहरा गया था कि दोनों गुटों के बीच गोली बारी होने की भी आशंका प्रबल हो गयी थी. सुत्रों ने यह भी बताया कि राजेश यादव द्वारा पर्यवेक्षक योगेंद्र यादव को बैठक से बाहर निकलते ही नजरबंद कर लिया गया था. मामला जो भी हो पर फिलहाल दो दो अध्यक्ष की दावेदारी होने से वास्तव में राजद के कौन असली अध्यक्ष हैं यह कहना मुश्किल होगा. मौके पर विनोद यादव, रौशन यादव, सुधीर सहनी, विजय यादव, पूर्व उपप्रमुख राम विनय प्रधान, ललित कुमार सिंह और सुनील कुमार यादव सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे.

0 comments:
Post a Comment