हरलाखी(मधुबनी):
हरलाखी प्रखंड में उमगांव व्यापार मंडल के चुनाव के लिए नामांकन किया गया। जहां अध्यक्ष पद समेत कुल 15 लोगों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। वही अध्यक्ष पद के लिए हरने निवासी सह हरलाखी पैक्स अध्यक्ष श्रवण कुमार झा व जिरौल के बलराम यादव ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। साथ ही 12 सदस्य पद के लिए सुमन झा, रामएकबाल यादव, जय कुमार मंडल, रामदल खतबे, शक्ति साह, कल्पना झा, धीरेन्द्र झा व महेंद्र साह समेत 13 लोगों ने भी अपना नामांकन किया। जानकारी देते हुए निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ एम राय ने कहा कि कुल 13 पद के लिए 15 लोगों ने निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी शत्रुघ्न राम व विभागीय पदाधिकारी हर्षबर्धन के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया है। बताते चले कि 1 नवंबर को नामांकन, 2 को समीक्षा, 3 को नाम वापसी एवं 13 नवंबर को मतदान तथा मतगणना किया जाएगा। जानकारी दे कि इस चुनाव के लिए दो गुट अलग अलग चुनाव लड़ रहे है। नामांकन के दौरान सभी ने अपना अपना दम दिखाने का प्रयास किया। नामांकन के दौरान समर्थन में एक गुट से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भोगेंद्र ठाकुर, जदयू अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, रामबहादुर ठाकुर, अनिल सिंह, रामएकबाल यादव, रणवीर सिंह, अवधेश कुशवाहा, मुखिया दया झा व दूसरे गुट से प्रमुख राजेश कुमार पाण्डेय, श्याम पूर्वे, बिल्टू महतो समेत अन्य समर्थक मौजूद थे।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
0 comments:
Post a Comment