PropellerAds

जागरूकता अभियान संस्था की लड़कियों ने ली एकता की शपथ

हरलाखी(मधुबनी): जागरूकता अभियान संस्था की लड़कियों ने संचालिका बिट्टू कुमारी मिश्रा की अध्यक्षता में एकता दिवस पर एकता व अखण्डता की शपथ ली। इस दौरान सभी ने कस्मे खाई कि हम सभी मिलकर अपनी एकता को बरकरार रखते हुए घर घर जाकर आमलोगों तक समाज में फैले बुराइयों को ख़त्म करने के लिए जागरूक करने का काम करेंगे। इस दौरान जानकारी देते हुए संचालिका बिट्टू कुमारी मिश्रा ने कहा कि आज हम संस्था की लड़कियों ने एकता दिवस पर शपथ ली है कि हम अपने समाज में अपने अभिभावक को बुराइयों के प्रति जागरूक करने का काम करेंगे। साथ ही यह भी शपथ ली है कि हम लड़कियां अपने हक़ के लिए बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ, दहेज़ प्रथा व बाल विवाह उन्मूलन अभियान समेत स्वच्छता पर भी आमलोगों में जागरूकता फैलाएंगे। जो भी अब युद्ध स्तर पर लोगो के बीच जाकर इसके अभिशाप के बारे में बताएंगे। वही संस्था में प्रशिक्षण दे रही प्रशिक्षक अंजनी कुमारी ने कहा कि आज भी हमारे ग्रामीण इलाके में लड़कियों को आगे बढ़ने नहीं दिया जा रहा है। किसी सार्वजानिक कार्यक्रम में जाने के लिए लड़कियों पर पाबंदी लगा दी जाती है। आखिर ऐसा भेदभाव क्यों किया जा रहा है। जबकि कहा जाता है कि लड़का और लड़की को सामान अधिकार मिला हुआ है। इसलिए अब जमाना बदल चूका है। आज लड़कियां भी बहुत आगे बढ़ चुकी है। बेटी के हक़ व अधिकार के लिए हम लड़कियां एकजुट हो रहे है और घर घर जाकर अपने अभिभावको को जागरूक करने का काम करेंगे। मौके पर रुपम, डेजी, काजल, अंजनी, अदिति, सोनाली, रानी, रुबी, लैला, सुनैना, तहरुन, प्रीती, जुही, अंजु देवी, सवीता, पुजा व इंदु समेत अन्य लड़कियां मौजूद थी।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment