PropellerAds

30 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार

हरलाखी(मधुबनी): हरलाखी थाना पुलिस ने उमगांव बाजार से शाम के समय 30 बोतल शराब के साथ एक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान उमगांव निवासी राम वृक्ष सहनी के रूप में हुई है। बताते चले कि कारोबारी झोला में शराब लेकर कहीं जा रहा था। गुप्त सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया राम वृक्ष सहनी को जेल भेज दिया गया है।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment