PropellerAds

अंधराठाढ़ी दक्षिण पैक्स का जिला सहकारिता पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

मधुबनी(बिन्देश्वर चौधरी): अंधराठाढ़ी जिला सहकारिता पदाधिकारी अजय कुमार भारती ने शनिवार को अंधराठाढ़ी दक्षिण पैक्स का निरीक्षण किया। जिला सहकारिता पदाधिकारी प्रखंड के पैक्सो के निरीक्षण के क्रम में अंधराठाढ़ी आए थे। श्री भारती ने इस दौरान ठाढ़ी दक्षिण पैक्स द्वारा धान अधिप्राप्ति का भौतिक सत्यापन कर अन्य कार्यों का जायजा लिया। इस निरीक्षण के दौरान प्रखंड सहकारिता एक्सक्यूटिव धनंजय पांडेय भी मौजूद थे। अपने निरीक्षण के दौरान श्री भारती ने पंचायत में नव निर्माणाधीन पैक्स भवन का भी निरीक्षण किया। निर्माणाधीन पैक्स भवन की गुणवत्ता को देख वे काफी प्रभावित नजर आए। सहकारिता अधिकारी श्री भारती ने व्यापार मंडल अध्यक्ष सह पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार झा के द्वारा किए गए कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि यहां के विकास कार्य, बेहतर व्यवस्था और गुणवत्ता से दूसरे व्यापार मंडल और पैक्स को सीख लेनी चाहिए। उन्होंने अध्यक्ष को व्यवसाय बढ़ाने के लिए हर तरह की मदद देने का आश्वासन दिया। अपने इस दौरे के दौरान श्री भारती ने प्रखंड बाज़ार स्थित रामाधीन राइस मिल का भी निरीक्षण किया। अधिकारी श्री भारती राइस मिल के कार्यशैली और निर्माण योजना को संतोषजनक पाया। जिला सहकारिता अधिकारी ने अपने इस दौरे के क्रम में प्रखंड के अन्य कई पैक्स का भी निरीक्षण कर धान अधिप्राप्ति की जांच की। इस दौरान रामाशीष यादव, गोविंद झा, अमरनाथ झा, प्रकाश मिश्र, फेकन राय, हीरा कांत मिश्रा, रामचंद्र महतो, नसीर रैन सहित दर्जनों किसान और ग्रामीण मौजूद थे।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment