PropellerAds

पत्नी के हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरलाखी(मधुबनी): हरलाखी थाना पुलिस ने होली के दिन पत्नी की हत्या कर शव जलाने के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पनसलवा गांव निवासी उमेश दास को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। बताते चले कि मृतिका की माँ के आवेदन पर पति सहित आधा दर्जन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार उमेश दास को जेल भेज दिया गया है।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment