हरलाखी(मधुबनी): प्रखंड मुख्यालय उमगांव स्थित बीआरसी में राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान के अंतर्गत डीएलएड प्रथम वर्ष के व्यक्तिगत संपर्क कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण आयोजित की गई। प्रशिक्षण में प्राथमिक स्तर पर बच्चों में भाषा सीखने, भाषा का विकास, शिक्षण विधि, शिक्षक के गुण, पाठय क्रम, भाषा सिखाने में क्या क्या करना चाहिए, भाषा विकास सामग्रियों पर विस्तार से जानकारी दी गई। सभी प्रतिभागियों को विद्यालय आधारित कार्यक्रम, विद्यालय गतिविधि, विद्यालय के शैक्षणिक माहौल अच्छा रखने सहित अन्य कार्यक्रम के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला गया। जानकारी देते हुए प्रशिक्षक कुमारी अंजना ने बताया इस प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों में बेहतर शिक्षा का ज्ञान देने के लिए और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा लाने की विशेष जानकारी अप्रशिक्षित 107 शिक्षकों को दी गई। साथ ही शिक्षकों को यह भी बताया गया कि किस प्रकार बच्चों के साथ व्यवहार करें। इस प्रशिक्षण के बाद निश्चित ही शिक्षा में गुणवत्ता देखने को मिलेगा। मौके पर प्रशिक्षक अशोक कुमार, नवनीत कुमार, घनश्याम चौधरी, प्रदीप पासवान, दिलीप कुमार, विनोद कुमार पासवान, रामहृदय महतो, मिथिलेश कुमार दास, अब्दुल अजीज, दीपक कुमार, जीतेन्द्र किशोर, फिरोज अहमद मौजूद थे।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)


0 comments:
Post a Comment