PropellerAds

महादलित बस्ती के लोगों ने बिजली व सड़क की समस्या पर किया विरोध प्रदर्शन

हरलाखी(मधुबनी): प्रखंड क्षेत्र के बलुवाहा टोल में बिजली व सड़क की समस्या को लेकर महादलित बस्ती के लोगों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी किया। स्थानीय ग्रामीण विनोद सादा, समधन सादा, दुलार सादा, विपिन सादा, श्रद्धा देवी, रिझो देवी, पवित्री देवी, अश्लानी देवी समेत ने बताया कि चुनाव के समय यहां के नेता, विधायक, पूर्व विधायक, प्रत्याशी व प्रखंड के जनप्रतिनिधि इस बस्ती में बिजली की सुविधा दिलाने का वादा कर भूल जाते है। एक ओर जहां गांव-गांव बिजली पहुंचाने के लिए विभाग द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य करने के दावे प्रतिदावे की जा रही है। जबकि इस महादलित बस्ती को हमेशा से नजरअंदाज किया जा रहा है। हम ग्रामीण अपने स्तर से बिजली की सुविधाओं के लिए काफी जद्दोजहद कर चुके है। लेकिन इसके बावजूद भी इनकी समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है।लोगों ने यह भी कहा कि इस बस्ती के इर्द-गिर्द सभी इलाकों में बिजली है। आस पास से होकर बिजली के पोल व तार भी गुजर रहे है, बावजूद विभागीय अनदेखी से यहाँ के लोग अंधेरे में जीने को विवश है। सड़क निर्माण का जो कार्य इस बस्ती से होकर किया जा रहा था वह भी संवेदक की लापरवाही के कारण कार्य ठप हो गया है। सड़क निर्माण कार्य भी अधूरा पड़ा हुआ है। बेनीपट्टी-उमगांव मुख्य सड़क से लोगों को पगडण्डी के सहारे आना-जाना करना पड़ता है। अगर शीघ्र ही इस पर ध्यान नहीं दिया जाता है तो हमलोग उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। इस बाबत बिजली जेई राम लखन राम ने बताया कि उपरोक्त टोले को बिजली के लिये चिन्हित किया जा चूका है। बिजली समस्या को दूर करने को लेकर शीघ्र पहल की जाएगी।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment