PropellerAds

इटहरवा बॉर्डर से चायनीज सेब के साथ नाबालिग तस्कर गिरफ्तार

हरलाखी(मधुबनी): इंडो नेपाल इटहरवा बॉर्डर पर हरिणे एसएसबी कैंप के जवानों ने गश्ती के दौरान 30 कार्टून चायनीज सेब के साथ एक नाबालिग तस्कर को धर दबोच लिया। बॉर्डर पर शुक्रवार की दोपहर एसएसबी के जवानों ने यह कारवाई की है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान कमलावरपट्टी गांव के सूरज कुमार दास बताया गया है। जब्त सेब की अनुमानित कीमत 30 हजार आंकी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार टीम लीडर रामस्वरूप के नेतृत्व में जवान सीमा पर कर रहे थे। उसी दौरान तस्कर नेपाल से बारी बारी कर सेब भारतीय सीमा में लाकर चिन्हित जगहों पर रख रहा था। जिसकी भनक जवानों को लग गया। जहाँ जवानों ने पहुंचकर सेब के साथ तस्कर को दबोच लिया। जानकारी देते हुए हरिणे कंपनी इंचार्ज परिबल महतो ने बताया जब्त सेब व तस्कर को कस्टम को सौंपने की कार्रवाई की जा रही है।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment