PropellerAds

उपचुनाव में सभी सीटों पर एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित : माधव आंनद

पटना: बिहार मे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में बिहार के विकास मे आशातीत तेजी आई है। अररिया लोकसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह के पक्ष में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ जनता ने भाजपा उम्मीदवार के पक्ष मे वोट देने का मन बना लिया है। उक्त बातें प्रेस बयान जारी कर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता माधव आंनद ने बिहार मे हो रही विधान सभा व लोकसभा उपचुनाव में एनडीए गठबंधन के तीनों प्रत्याशीयो के जीत का दाबा करते हुए कहा। उन्होंने यह भी कहा कि जहानाबाद व भभुआ में हो रहे उपचुनाव में भी बिहार में हुए विकास व कानून राज को देखते हुए जनता एनडीए प्रत्याशी अभिराव शर्मा व रिन्की पाण्डेय के पक्ष में मजबूती के साथ गोलबंद हो रही है। खासकर युवा वोटर प्रधानमंत्री जी के साथ खड़े है। आज एनडीए की सरकार बेहतर विकास के दिशा में कार्य कर रही है और विकास को लेकर ही एनडीए मजबूत है।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment