मधुबनी: मां जानकी सेना की बैठक स्थानीय वाटसन स्कूल के प्रांगण में रविवार
को जिला अध्यक्ष रंधीर यादव की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर मुख्य
सरंक्षक मृत्युजंय झा ने कहा कि आगामी जानकी नवमी महोत्सव के अवसर पर छह
प्रकार के आयोजन के तहत क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीवाल, बेडमिन्टन, संगीत व नृत्य
प्रतियोगिता का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। क्रिकेट व वॉलीवाल के
खिलाड़ी चयन विधान सभा स्तर पर किया जाएगा। वहीं बेडमिन्टन को जिला स्तर पर
किया जाएगा। और संगीत व नृत्य का आडिशन प्रत्येक विधान सभा स्तर पर किया
जाएगा। इन आयोजन के उपरांत समापन पर 24 अप्रैल को पुरस्कृत किया जाएगा। इन
सभी विधा के लिए अलग-अलग संयोजक तय किए गए हैं। जिसमें क्रिकेट के संयोजक
आलोक तिवारी, कबड्डी व वॉलीवाल के मनीष ¨सह, बेडमिन्टन के सुभाष कुमार, नृत्य
में विक्रांत कुमार तथा संगीत में जटाधर पासवान को बनाया गया है। श्री झा
ने कहा कि उक्त कार्यक्रम के आयोजन से जानकी सेना मिथिला में नवीन क्रांति
का वाहक बनेगा। बैठक में जितेन्द्र झा, मिहिर झा, स्वर्णिम गुप्ता, विवेक
साह, सुनील चौधरी, शिवकुमार , प्रवीण मिश्रा, जय नारायण झा, नारायण झा,
पंकज झा सहित अन्य मौजूद थे।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)


0 comments:
Post a Comment