PropellerAds

प्रखंड में आयोजित भारत बंद का असर देखने को मिला

मोo आलम अंसारी की रिपोर्ट
अंधराठाढ़ी। प्रखंड में आयोजित भारत बंद का असर देखने को मिला। प्रखंड में अनुसूचित जाति जनजाति के कार्यकर्ताओं ने सैकड़ो की संख्या में सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व विधायक रामावतार पासवान, बिहार अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ के प्रखंड सचिव बैद्यनाथी राम सामाजिक कार्यकर्ता रामबिलास धांगर और मधु राम कर रहे थे। बंद में शामिल लोगों का कहना था कि कहा कि एसी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम में संशोधन एक साजिश के तहत किया जा रहा है। यह एसी-एसटी समुदाय के साथ घोर अन्याय है। लोगों ने कहां कि अगर एक्ट को वापस नहीं लिया गया तो पूरे देश में विरोध की आग जलेगी। प्रदर्शन में अशोक कुमार राम, राम परीक्षण राम, दिनेश्वर राम, देवेंद्र पासवान, नागेंद्र पासवान, उमेश राम, मंजू देवी, अनिता कुमारी, लक्ष्मीदेव राम, कमल राम, बैजनाथ सदाय, मनोज साफ, रामसेवक बांतर, जितेंद्र राम सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment