मधुबनी: राष्ट्रीय जनता दल पंचायती राज प्रकोष्ठ के तत्वावधान में शुक्रवार
को समाहरणालय के समक्ष जिलाध्यक्ष राजेन्द्र यादव की अध्यक्षता में
जनआक्रोश रैली का आयोजन किया गया। जनआक्रोश रैली को संबोधित करते हुए राजद
के पूर्व विधायक रामाशीष यादव ने कहा कि एनडीए सरकार में
महंगाई चरम पर है। आए दिन पेट्राल एवं डीजल के दाम में वृद्धि के कारण
लोगों का जीना दुभर हो गया है। सरकार कारपोरेट घराने को फायदा पहुंचाने के
लिए पेट्रोलियम के दामों में वृद्धि कर रही है। भाजपा सरकार में देश में
संप्रदायिक तनाव चरम पर है। राष्ट्रीय महासचिव सह विधान पार्षद कमरे आलम ने कहा कि केंद्र सरकार के
इशारे पर सीबीआई राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव एवं उनके
परिवार को विभिन्न झूठे मामलों में फंसाकर तबाह करना चाहती है। सूबे की
जनता समझ रही है कि राजनैतिक प्रतिद्वंता के कारण केंद्र व राज्य सरकार यह
कारवाई करवा रही है। प्रधानमंत्री लोक सभा चुनाव में जनता से किए झूठा वादे
को पूरा करने में विफल रही है। इसलिए जनता का ध्यान भटकाने के लिए यह
कारवाई करवा रही है। पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र
यादव ने कहा कि सूबे में भाजपा शासित सरकार के द्वारा आम आवाम महंगाई,
बेरोजगारी व आर्थिक तंगी के कारण परेशान है। देश की जनता भाजपा सरकार की
कुशासन को देख रही है। आने वाले चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। राजद नेता
राजकुमार यादव ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार लालू प्रसाद यादव एवं उनके
परिवार को साजिश के तहत झूठे मुकदमें में फंसा कर प्रताड़ित कर रही है। जो
राजद के कार्यकर्ता बर्दाश्त नही करेगा। भाजपा व राज्य सरकार के खिलाफ राजद
के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर लालू प्रसाद के विचारों को जन-जन पहुंचाऐं।
युवा राजद के जिलाध्यक्ष प्रदीप प्रभाकर ने कहा कि लोकतंत्र बचाने एवं
केंद्र व राज्य सरकार की साजिश को नाकाम करने के लिए सड़क पर आकर युवा राजद
के नेतागण एकजुटता के साथ आंदोलन करेगें। सूबे की सरकार आम जनता के साथ
उपेक्षा कर रही है। वही शिष्टमंडल ने जिला समाहर्ता को 17 सूत्री मांगों का
ज्ञापन सौपा। रैली को पूर्व मंत्री राजकुमार महासेठ, पूर्व सांसद
सुरेन्द्र प्रसाद यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष रामनारायण मंडल, अतिपिछड़ा
प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव विजय चौधरी, डा.एपी ¨सह, रामकुमार यादव, भारत
भूषण मंडल, महेन्द्र ¨सह, हेमंत ¨सह, संजय यादव, अमरेन्द्र चौरसिया,
इंद्रभूषण यादव, संतोष यादव, ब्रह्मदेव यादव, महेन्द्र साह सहित अन्य ने
संबोधित किया।


0 comments:
Post a Comment