- दहेज में कार नहीं देने पर इंजिनियर पति व उसके परिजनों की सुनीता की हत्या
- मृतका के परिजनों ने वरीय पुलिस पदाधिकारी से मिलकर लगाई न्याय दिलाने की गुहार हरलाखी(मधुबनी): दस दीन पूर्व खिरहर थाना क्षेत्र के बौरहर गांव में हुए विवाहिता हत्या कांड के कई आरोपी पुलिस के गिरफ्त से दूर है। बताते चले कि विवाहिता की हत्या 17 मई को उसके इंजीनियर पति व ससुराल बालों ने मिलकर दहेज में कार नहीं दिए जाने को लेकर शादी के छह वर्ष बाद हुई थी। इस संबंध में खिरहर थाना में मृतका के पिता के बयान पर कांड संख्या 36/18 के तहत सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।प्राथमिकी के अनुसार मृतका के पिता ने उसके पति सहित सात लोगों पर जहर देकर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता के द्वारा पुलिस को दिए गए बयान के अनुसार मृतका झारखण्ड के गिरिडीह थाना अंतर्गत बरगंडा गांव निवासी विवेकानंद राय की पुत्री सुनीता देवी थी। जिसकी शादी 2012 ईश्वी में हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार खिरहर थाना क्षेत्र के बौरहर गांव निवासी नन्द किशोर चौधरी के पुत्र कुमार राहुल के साथ धूम धाम से हुई थी। जो पेसे से कम्प्यूटर इंजिनियर है। शादी के समय मृतका के ससुर गिरिडीह में ही एक बैंक में कार्यरत थे और अभी भी सपरिवार गिरिडीह में रहते थे। जनवरी 2018 में मृतका के ससुर सेवानिवृत होने के बाद वहां से अपने गांव चले गए। मृतका के पिता के अनुसार शादी में नगद रूपये सहित 35 लाख रुपये का दान-दहेज देने के बावजूद कार के लिए विवाहिता को शादी के बाद से ही प्रताड़ित किया जाता था। कार के लिए विवाहिता के साथ कई वार मारपीट कर मायके भेज दिया जाता था। जब मृतका ने पिता के कहने पर अपने ससुराल में कार देने से मना किया तो ससुराल वालों ने योजना वध तरीके से जहर खिलाकर विवाहिता की हत्या कर घटना को आत्म हत्या में परिणत करने का प्रयास किया। मृतका के पिता ने बताया कि हत्या की साजिश रचने वाले पति कुमार राहुल के अलावे ससुर नन्द किशोर चौधरी, सास यशोदा देवी, देवर मणिशंकर चौधरी, देवरानी रुहिया देवी, ननद शिल्पी देवी व ननदोई रौशन कुमार सभी पुलिस के गिरफ्त से दूर है। मृतका के परिजनों ने वरीय पुलिस पदाधिकारी से मिलकर घटना में संलिप्त सभी लोगों की गिरफ्तारी के लिए गुहार लगाई है।इस संबंध में बेनीपट्टी एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि घटना में संलिप्त आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। शीघ्र सभी आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होंगे।
Home / ताजा खबर /
मधुबनी /
हरलाखी
/ दस दीन बीतने के बावजूद सुनीता हत्या कांड के आरोपी पुलिस के पकड़ से दूर
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)


0 comments:
Post a Comment