PropellerAds

मधुबनी से राजगीर जा रही बस हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 35 लोग घायल

पटना जिले के मोकामा इलाके में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यात्री बस पलट गई है और बस पलटने से 35 से अधिक यात्री जख्मी हो गए है। घायलों में अधिकांश महिलाएं है। घायलों का उपचार किया जा रहा है।

*सदहा मोड पर हादसा
घोसवारी थाना अंतर्गत मोकामा सरमेरा रोड पर बस पलट गई बस पलटने से 35 से अधिक लोग घायल हो गए है। घायलों को इलाज के लिए नालंदा जिला के सरमेरा अस्पताल और मोकामा रेफरल अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायलों को बाढ़ अनुमंडल अस्पताल रेफर किया गया है। बस के पलटने की जानकारी मिलने के बाद घोसवरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। बस मधुबनी से राजगीर जा रही थी। मधुबनी से राजगीर जा रही बस मोकामा सरमेरा रोड के सदहा मोड़ के पास पलट गई और लोग हादसे का शिकार हो गए। घोसवरी थानाध्यक्ष विभूति भूषण कुमार ने किसी मौत से इंकार किया और कहा कि सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

*मधुबनी के हरलाखी के हैं घायल
हादसे में घायल सभी लोग हरलाखी के रहने वाले है। मधुबनी के हरलाखी से सभी लोग राजगीर मलमास मेला जा रहे थे। मोकामा होते हुए राजगीर जा रही बस घोसवरी थाना इलाके में पलट गई।


*घायलों की सूची
अनरवा देवी
जमुना देवी
सुरेश साह
धानो देवी
रीतेश कुमार

ये सभी मधुबनी जिले के हरलाखी थाना के हरने गांव के निवासी हैं। बस पर सवार सभी एक ही गांव के थे । बस में कुल  50  लोग सवार थे । मुख्य रूप से यह घटना पटना जिले के घोसवरी थाना के सदहा गांव के पास हुई है। सरमेरा का बार्डर है। लगभग  35  लोग घायल है। अन्य घायल का इलाज मोकामा अस्पताल में  चल रहा है। सभी लोग मलमास मेला में शामिल होने आ रहे थे। 
जानकारी के अनुसार हादसे में दो लोग रतन सिंह(66) व धानो देवी (40) के सिर में गंभीर चोट लगी है। दोनों को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। दस लोग जिन्हें मामूली चोट लगी है उनमें पलटी देवी (65), जीवदी देवी (55), राधिका देवी (65), भवानी देवी (60), श्याम देवी (70), दिनेश झा (58) नन्द कुमारी (60), हरिशंकर झा (50) शामिल हंै। जख्मी दिनेश झा ने बताया कि बुधवार शाम हरलाखी से बस खुली थी। इसमें सभी एक ही गांव के लोग सवार थे। घोसवरी थानाध्यक्ष विभूति भूषण कुमार ने बताया कि दुर्घटना में किसी की मौत की सूचना नही है।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment