PropellerAds

एमएसयू आरटीआई विंग के अध्यक्ष बने हिमांशु शेखर झा

हरलाखी(मधुबनी): प्रखंड के पोतगाह निवासी हिमांशु शेखर झा को मिथिला स्टूडेंट यूनियन आरटीआई विंग के अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति एमएसयू के नेशनल लीगल हेड नीरज शेखर ने की है। नीरज शेखर ने अपने पत्र में लिखा है की पूर्व में इनके द्वारा किए कार्यो के आधार पर यह जिम्मेदारी दी गई है। हिमांशु शेखर झा ने बताया में अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करूँगा। मेरी पहली प्राथमिकता आरटीआई विंग को मजबूत करना रहेगा। जल्द ही प्रखंड स्तर पर एक-एक आरटीआई साथी की नियुक्ति की जाएगी। मिथिला के साथ सरकार की उपेक्षापूर्ण रवैया का उजागर अब सूचना के अधिकार के माध्यम से किया जाएगा। फिर अपने साथियों के साथ अधिकार के लिए लड़ूंगा। जिससे मिथिला सहित सभी क्षेत्रों में लोगों को हक प्राप्त हो सके। उन्होंने बताया बहुत जल्द सूचना के क्षेत्र में पीला क्रांति दिखाई देगी। हिमांशु शेखर नियुक्ति पर राष्ट्रीय सचिव राघवेंद्र रमण, प्रिये रंजन, शशि अजय, ऋषि चौधरी, सचिन झा, जय किशन सहनी, मो. ऐजाज, नीरज निराला, चंदन मिश्रा, विक्रम कुमार, संजय राउत सहित ने बधाई दी है।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment