PropellerAds

अपने हक के लिए एकजुटता जरुरी : बिट्टू

हरलाखी(मधुबनी): बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की तर्ज पर संचालित जागरूकता अभियान संस्था गंगौर के तत्वाधान में उमगांव स्थित परियोजना बालिका +2 उच्च विद्यालय व डीके कोचिंग में नारी सशक्तिकरण को लेकर लड़कियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान लड़कियों को संबोधित करते हुए संचालिका बिट्टू कुमारी मिश्रा ने कहा कि आज भी हम अपने आप को कमजोर महशुस करते है। हम पूरी तरह से असुरक्षित है। सरकार तो लाख दावा कर रही है कि प्रदेश व देश में बेटियों को सुरक्षित किया जा चूका है। बावजूद बलात्कार, दहेज़ हत्या जैसी शर्मनाक घटनाएं घट रही है। क्योंकि हम एक जूट नहीं है। जब तक हम एकजुट होकर अपने हक के लिए नहीं लड़ेंगे, तब तक हमें हमारा अधिकार नहीं मिलेगा। इसलिए हम एकजुट होकर अपने अधिकार व विभिन्न कुरूतियों के खिलाफ लड़ने का काम करेंगे। वहीं अनामिका झा ने कहा कि हम बेटियां भी एक नई इबारत लिख सकते है। बस अपने अन्तर्मन् को जगाने की आवश्यकता है। इसलिए हमे घर की बहु बनकर ही नहीं रहना है, बल्कि हमे भी अपने सपने पूरा करना है। हम भी देश व समाज में उच्च पदों पर जाकर समाज की सेवा करने का काम करेंगे। इसलिए हमसभी एकजुटता के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका साहिन फातमा व निदेशक धीरेश कुमार ने किया। मौके पर गुड़िया कुमारी, मनीषा, चांदनी, अफ़साना, किरण, प्रियंका, सुमित्रा व मीणा समेत सहित अन्य लड़कियां ही मौजूद थी।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment