15 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के हरलाखी में प्रस्तावित कार्यक्रम पर चर्चा
हरलाखी के उमगांव में हुई रालोसपा कार्यकर्ताओ की अनुमंडलीयस्तरबैठक
हरलाखी। मधुबनी :प्रखंड मुख्यालय उमगांव में अनुमंडल स्तरीय
रालोसपा कार्यकर्ताओ की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष डा.
नरेश यादव ने किया। बैठक में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि हस्ताक्षर अभियान के
प्रमण्डलीय प्रभारी सह पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कीर्तन प्रसाद सिंह,
जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद सिंह, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार
महतो व प्रखंड अध्यक्ष डा. नरेश यादव को पाग दोपट्टा से सम्मानित किया
गया। हस्ताक्षर अभियान को ले अनुमंडल स्तर पर तैयारी समिति का गठन किया
गया। जिसके संयोजक कृष्ण कुमार महतो, युवा प्रदेश महासचिव मनीष सिंह, डा.
नरेश यादव, मधवापुर प्रखंड अध्यक्ष दिगंबर महतो, अशोक कुशवाहा, अजय यादव व
जगन्नाथ महतो बनाएं गए। इस दौरान संबोधित करते हुए प्रवक्ता श्री सिंह ने
कहा कि हमारी पार्टी सामाजिक न्याय के साथ खड़ी है। शिक्षा में सुधार ही
हमारी पार्टी का मुख्य लक्ष्य है। हरलाखी विधानसभा से 50 हजार तथा मधुबनी
जिले में हस्ताक्षर अभियान चलाकर चार लाख लोगों का हस्ताक्षर कर पुरे बिहार
से एक करोड़ लोगों का हस्ताक्षर करवा कर दो फरवरी को जगदेव प्रसाद जी के
जयंती पर आक्रोश मार्च निकाल राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा जी के
नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल को सौपने का काम करेंगे। मौके पर जिला
उपाध्यक्ष अमरनाथ सिंह, राम उदगार महतो, श्रीफलाल महतो, जिला उपाध्यक्ष
अवधेश कुशवाहा, विनोद कुमार महतो, सुरेंद्र महतो, रंधीर सिंह, राम स्नेही
महतो, अजित यादव, सुरेश महतो, उपेंद्र महतो, विजय महतो, सुधीर कुमार झा,
रामसुंदर महतो, रामदेव सहनी, वीरेंद्र झा, राजेंद्र गिरी व राजवीर यादव
समेत अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद थे।
0 comments:
Post a Comment